facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SVB Impact: शेयर बाजार में हाहाकार ! सेंसेक्स 897 अंक गिरा, निफ्टी 17,200 के नीचे बंद

Advertisement

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.7 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- March 13, 2023 | 6:08 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 897 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी 258 अंक फिसलकर 17,200 के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.7 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

जानकारों के अनुसार अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के विफल होने के बीच बैंक, वित्तीय और वाहन शेयरों में भारी बिकवाली से घरेलू बाजार में गिरावट रही। इसके अलावा दुनिया के विभिन्न देशों में केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर में वृद्धि की आशंका के बीच विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने तथा कमजोर घरेलू मुद्रा से भी बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 897.28 अंक यानी 1.52 फीसदी टूटकर 58,237.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,510.92 तक गया और नीचे में 58,094.55 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 258.60 अंक यानी 1.49 फीसदी फिसला। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,154.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,529.90 तक गया और नीचे में 17,113.45 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि सेंसेक्स के शेयरों में एकमात्र टेक महिंद्रा हरे निशान पर बंद हुआ। टेक महिंद्रा के शेयरों में करीब 6.79 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 7.46 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ 81.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 2,061.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement