facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 61,300 के ऊपर बंद, Nifty 18,100 के पार

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 4:02 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले- जुले रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 242 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 83 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,147.65 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 242.27 अंक यानी 0.40 फीसदी मजबूत होकर 61,354.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,486.24 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,255.00 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 82.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,147.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,180.25 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,101.75 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, NTPC, टाटा स्टील, मारुति और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.92 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान सन फार्मा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.45 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement