facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में रौनक लौटी, Sensex 567 अंंक चढ़कर फिर हुआ 66 हजारी

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में Nifty 177 अंक बढ़कर 19,650 के पार पहुंचा

Last Updated- October 10, 2023 | 4:18 PM IST
Closing Bell: Sensex rises 330 points to 64 thousand, Nifty crosses 19,100

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मजबूत रूझानों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को देसी बाजार में रौनक वापस लौटी और शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 567 अंक की मजबूती के साथ एक बार फिर से 66 हजार के स्तर को पार किया। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 177 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

शेयर बाजार पर आज नहीं दिखा इजरायल-हमास युद्ध का असर

वैश्विक स्तर पर बॉन्ड यील्ड कम होने से इक्विटी बाजारों ने इजरायल-हमास युद्ध की चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया, जिससे जोखिम भरे परिसंपत्ति वर्गों में तेजी आई। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मंगलवार को भारत के लिए अपने वित्त वर्ष 2024 के विकास अनुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया, जिससे बाजार सेंटीमेंट पॉजटिव हुआ। आज कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी को सपोर्ट मिला। इससे पहले सोमवार को इजरायल-हमास युद्ध की चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला था।

Also read: Kontor Space IPO Listing: ऑफिस स्पेस मुहैया कराने वाली कंपनी की दमदार एंट्री, निवेशकों को हुआ 31% लिस्टिंग गेन

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 566.97 अंक यानी 0.87 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 66,079.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,180.17 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,662.27 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 177.50 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,689.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,717.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,565.45 तक आया।

भारती एयरटेल बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, JSW स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.90 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, TCS, टाइटन और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 0.51 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement