facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: हरे रंग में लौटा शेयर बाजार, Sensex 359 अंक चढ़ा, Nifty 21,255 पर बंद

Advertisement

तीस शेयरों वाला BSE Sensex 358.79 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,865.1 0 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 69,920.39 के निचले स्तर तक फिसल गया था।

Last Updated- December 21, 2023 | 4:35 PM IST
share market

Stock Market Today: एक दिन पहले 900 से ज्यादा अंक की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे रंग में लौट आया और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 350 से ज्यादा अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। शेयर बाजार में 600 अंकों की शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद तेजी आई।

तीस शेयरों वाला BSE Sensex 358.79 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,865.1 0 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 69,920.39 के निचले स्तर तक फिसल गया था।

इसी तरह व्यापक एनएसई का Nifty-50 भी 108.25 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 21,258.4 पर पहुंच गया। निफ्टी की 38 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 12 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

पावर ग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी, RIL और HDFC बैंक के शेयर में मजबूती

Sensex की कंपनियों में पावर ग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 2.27 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। साथ ही एचडीएफ़सी बैंक, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईटीसी, विप्रो, टीसीएस के शेयर में मुख्य रूप में बढ़त के साथ बंद हुए।

बाजार में तेजी की वजह ?

बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर में मजबूती से बाजार को समर्थन मिला। साथ ही गिरावट के बाद खरीदारी की रणनीति से बी बाजार को तेजी में मदद मिली।

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला

रेड समुन्द्र रास्ते के जरिये वैश्विक व्यापार व्यवधान पर चिंताओं के बीच विदेशी फंडों की निकासी के कारण गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 83.27 पर बंद हुआ।

FIIs का क्या हाल ?

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 1,322.08 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

इससे पहले बुधवार को बीएसई बेंचमार्क 930.88 अंक या 1.30 प्रतिशत टूटकर 70,506.31 पर बंद हुआ।वहीं, निफ्टी 302.95 अंक या 1.41 फीसदी गिरकर 21,150.15 पर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट ?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यूरोपीय बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे थे और अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

निवेशकों को 3.9 लाख करोड़ रुपये का लाभ

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 350.2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 354.1 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशक एक ही ट्रेडिंग सेशन में लगभग 3.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement