facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 320 अंक चढ़ा, Nifty भी 19,600 के पार

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में NTPC, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- October 02, 2023 | 9:38 AM IST
Stock Market Today

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मजबूत रूझानों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 320 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 105 अंकों की बढ़त देखी गई।

वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ भारत में बॉन्ड यील्ड में कमी से शुक्रवार को इक्विटी बाजार में तेजी आई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप सूचकांक ने बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि इसमें 1 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.6 फीसदी चढ़ा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स (Sensex) 610 अंक की गिरावट लेकर एक महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 320.09 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 65,828.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,151.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,570.38 तक आया। इस तरह से इंट्रा-डे ट्रेड में आज सेंसेक्स ने 581 अंको की बढ़त दर्ज की और 66 हजार के स्तर को भी पार किया मगर आखिर में 320 अंको की बढ़त के साथ सेंसेक्स हरे निशान पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 105.75 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,629.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,726.25 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,551.05 तक आया।

Also read: Karnika Industries IPO: ओपन हुआ कपड़ा बनाने वाली कंपनी का आईपीओ,निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल

NTPC बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.30 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HCL टेक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 0.56 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और TCS भी नुकसान में रहे।

First Published - September 29, 2023 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट