facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 283 अंक चढ़ा, Nifty 19,200 के पार

Advertisement

Stock Market : इंट्रा डे ट्रेड में टाइटन, JSW स्टील, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- November 03, 2023 | 4:02 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Representative Image

Stock Market: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव रुझानों और बॉन्ड यील्ड में जारी नरमी के कारण हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने से बॉन्ड यील्ड में नरमी आई है।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 283 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 97 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.71 प्रतिशत और 0.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 282.88 अंक यानी 0.44% फीसदी की बढ़त के साथ 64,363 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,535 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,275 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 97.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,230 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,276 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,210 तक आया।

Also read: UCO Bank Q2FY24 results: बैंक का 20.3% कम हुआ नेट मुनाफा, गिरा NPA; लुढ़के शेयर

टाइटन बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाइटन, JSW स्टील, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाइटन के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.22 फीसदी चढ़ गए।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फिनसर्व के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.37 फीसदी गिर गए।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement