facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार ने छुआ नया शिखर; Sensex 372 अंक चढ़ा, Nifty 21,800 के करीब

Advertisement

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.66 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Last Updated- December 28, 2023 | 5:50 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Stock Market: इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीसएई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गुरुवार, 28 दिसंबर को नए शिखर पर पहुंच गए। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच व्यापक खरीदारी के कारण लगातार पांचवें सत्र में देसी शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम में गिरावट तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच ऊर्जा, धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (FMCG) के शेयरों में तेज लिवाली से बाजार में तेजी बनी रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशक जिस तरह से लगातार जोखिम उठा रहे हैं वह भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि का संकेत देती है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका में दरों में कटौती की उम्मीद से विदेशी पूंजी प्रवाह में वृद्धि हुई है और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आई है, जिससे तेजी को और बल मिला।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 372 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 124 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.66 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Also read: Year Ender 2023: फंडिंग की कमी से जूझते रहे स्टार्टअप, नए साल में बेहतर करने की उम्मीद

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 371.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 72,410.38 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,137.45 और 72,484.34 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 123.95 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,778.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,678.00 और 21,801.45 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

Also read: Adani Group अबू धाबी की कंपनी के साथ ला रहा जॉइंट वेंचर, नई जोड़ी बनाने के पीछे क्या है मकसद?

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.07 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 2,926.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 701.63 और निफ्टी 213.40 अंक मजबूत हुआ था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement