facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: थम गई शेयर बाजार में तेजी, Sensex 33 अंक टूटा, Nifty 19,400 के पार

Advertisement

आज के कारोबार में बाजार लाल निशान पर बंद हुए। Sensex 33 अंक कमजोर हुआ। वहीं, Nifty में 27 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

Last Updated- July 05, 2023 | 5:10 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गया। आज के कारोबार में बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 33 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी में 27 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 19,415.85 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.7 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले, पर HDFC बैंक और HDFC (प्रत्येक में 3 फीसदी नीचे), आयशर मोटर्स (2.7 फीसदी), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व, UPL, JSW स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो और एक्सिस बैंक में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाद बाजार नुकसान में आ गए। पिछले कुछ सत्रों से शेयर बाजार लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।

Also read: निफ्टी में एचडीएफसी की जगह लेगी LTIMindTree

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 33.01 अंक यानी 0.05 फीसदी टूटकर 65,446.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,584.33 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,256.49 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 26.85 अंक यानी 0.14 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 19,415.85 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,421.60 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,339.60 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। मारुति, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, HUL और ITC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा मारुति के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.61 फीसदी तक चढ़े।

Also read: Stock Market: नई ऊंचाई पर पहुंचे बाजार

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, HDFC, बजाज फिनसर्व, विप्रो और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HDFC बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.20 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement