facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: शेयर बाजार में 4 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुए Sensex-Nifty

Advertisement

Stock Market: इंट्रा-डे ट्रेड में बजाज फाइनैंस के शेयर में 4.64 फीसदी का आया उछाल

Last Updated- September 25, 2023 | 10:09 PM IST
Aditya Birla Fashion Q3 Result

Stock Market: शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को अंकुश लगा और बीएसई सेंसेक्स 14.54 अंक के मामूली लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 461.6 अंक ऊपर-नीचे हुआ। अंत में यह 14.54 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 66,023.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 66,225.63 अंक तक गया और नीचे में 65,764.03 अंक तक आया।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मामूली 0.30 अंक की बढ़त के साथ 19,674.55 अंक पर बंद हुआ। वित्तीय, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, रियल्टी और बैंक शेयरों में जो लाभ हुआ, उसकी भरपाई आईटी, तेल एवं गैस तथा दवा कंपनियों के शेयरों में ने कर दी।

Also read: टायर फर्मों के शेयरों पर महंगे कच्चे तेल का असर संभव

इससे पहले शुक्रवार तक पिछले चार कारोबारी सत्रों में निफ्टी 518 अंक यानी 3.37 फीसदी नीचे आया था, जबकि सेंसेक्स 1,829 अंक यानी 3 फीसदी टूटा था। विश्लेषकों के अनुसार, मुद्रास्फीति तथा उच्च ब्याज दर को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से निवेशक चिंतित हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक स्थानीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए हैं।

बजाज फाइनैंस के शेयर में 4.64 फीसदी का उछाल

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनैंस सबसे ज्यादा 4.64 फीसदी मजबूत हुआ। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजिज शामिल हैं।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘आज का कारोबार मिला-जुला रहा। रियल्टी, बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा जबकि आईटी तथा औषधि क्षेत्र संघर्ष करते दिखे। निवेशक वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयरों की जगह घरेलू अर्थव्यवस्था से संबद्ध शेयरों को तरजीह दे रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement