facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 118 अंक टूटा, Nifty 22,200 पर

Advertisement

Stock Market: एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, सन फार्ना और HUL के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Last Updated- May 15, 2024 | 4:51 PM IST
Share Market

Stock Market: एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, सन फार्ना और HUL के शेयरों में बिकवाली और के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन सत्रों से जारी तेजी पर आज यानी बुधवार को ब्रेक लग गया। बेंचमार्क इंडेक्स आज के कारोबार में बेहद अस्थिर थे क्योंकि निवेशकों ने चुनाव संबंधी घबराहट के बीच सतर्क रहने का फैसला किया।विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी भी जारी रही।

इसके विपरीत, व्यापक बाजारों ने बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों के साथ पूरे सत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी। सत्र के अंत में बीएसई मिडकैप 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 117.58 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 72,987.03 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,822.66 और 73,301.47 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: India’s trade deficit: अप्रैल में देश का व्यापार घाटा 19.1 अरब डॉलर रहा

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 17.30 अंक यानी 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,200.55 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,151.75 और 22,297.55 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Top Losers

इसके उलट, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को लाभ में रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.55 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,065.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत या 328.48 अंक की बढ़त के साथ 73,104.61 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी 0.51 फीसदी या 113.80 अंक के उछाल के साथ 22,217.85 के लेवल पर बंद हुआ था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement