facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India OFS: कोल इंडिया OFS रिटेल निवेशकों के लिए खुला, शुरुआती तेजी के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव

Advertisement

कुल OFS में से करीब 1.23 करोड़ शेयर, यानी 10 प्रतिशत हिस्सा, रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है

Last Updated- May 29, 2026 | 11:31 AM IST
Coal India OFS

Coal India OFS: दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी और महारत्न पीएसयू कोल इंडिया के शेयर शुक्रवार (29 मई) को ऑफर फॉर सेल (OFS) के बीच फोकस में रहे। हालांकि शुरुआती कारोबार में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा था, लेकिन बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। बीएसई पर सुबह करीब 11:08 बजे कंपनी का शेयर 462.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट है। कारोबार के दौरान शेयर 474.20 रुपये तक पहुंचा था।

Coal India OFS में खुदरा निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व

कुल OFS में से करीब 1.23 करोड़ शेयर, यानी 10 प्रतिशत हिस्सा, खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा, पात्र कर्मचारियों के लिए 25,000 शेयर कर्मचारी कैटेगरी में रिजर्व हैं। कर्मचारी अधिकतम 5 लाख रुपये तक के शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Coal India OFS को गैर-खुदरा निवेशकों से मिला जोरदार रिस्पॉन्स

सरकार ने कोल इंडिया में अपनी 2 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS लॉन्च किया है। गैर-खुदरा निवेशकों के लिए इसका फ्लोर प्राइस 412 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। पहले ही दिन संस्थागत निवेशकों ने करीब 19,000 करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं। गैर-खुदरा निवेशकों ने उनके लिए आरक्षित हिस्से के मुकाबले 8 गुना से अधिक आवेदन किया। कुल 45.15 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं और संकेतक मूल्य 436.69 रुपये प्रति शेयर रहा, जो फ्लोर प्राइस से काफी ऊपर है।

यह पढ़ें: 60,000 करोड़ रुपये का निवेश! अब कोयले से बनेगी गैस और केमिकल्स, Coal India की मेगा योजना

OFS क्या होता है?

ऑफर फॉर सेल (OFS) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिए किसी लिस्टेड कंपनी के प्रमोटर या बड़े शेयरधारक स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचते हैं। इससे निवेशकों को पारदर्शी तरीके से शेयर खरीदने का मौका मिलता है।

इस वित्त वर्ष का दूसरा PSU OFS

यह चालू वित्त वर्ष में किसी सरकारी कंपनी का दूसरा OFS है। इससे पहले सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 8.08 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 2,266 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - May 29, 2026 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement