facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Colgate दे रहा है 2400% का कैश डिविडेंड – जानिए कब आपके अकाउंट में मिलेगा पैसा

Advertisement

कोलगेट पामोलिव ने दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है।

Last Updated- October 24, 2025 | 8:20 AM IST
colgate dividend 2025

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। उसने पहला अंतरिम डिविडेंड ₹24 प्रति शेयर (2400%) देने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित किया गया है और इसकी कुल राशि करीब ₹652.8 करोड़ होगी।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख कब है?

कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 3 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिन निवेशकों के नाम उस दिन कंपनी के रजिस्टर में होंगे, उन्हें यह डिविडेंड मिलेगा। कोलगेट ने बताया है कि डिविडेंड का भुगतान 19 नवंबर 2025 से किया जाएगा।

Colgate ने पहले कब कब दिया डिविडेंड?

कोलगेट अपने निवेशकों को नियमित रूप से शानदार रिटर्न देती रही है। मई 2025 में कंपनी ने ₹27 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं 2024 में कोलगेट ने तीन बार डिविडेंड घोषित किया। नवंबर में ₹24 प्रति शेयर, मई में ₹26 इंटरिम डिविडेंड, और ₹10 स्पेशल डिविडेंड।

दूसरी तिमाही में Colgate का प्रदर्शन कैसा रहा?

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही कंपनी के लिए कुछ कमजोर रही। कोलगेट का शुद्ध लाभ 17% घटकर ₹327.51 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹395.05 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी 6.15% घटकर ₹1,519.50 करोड़ रही। ऑपरेटिंग इनकम (EBITDA) में भी 6% की गिरावट आई और यह ₹465.43 करोड़ पर पहुंच गई। हालांकि, मार्जिन लगभग स्थिर रहा- 30.6%, जबकि पिछले साल यह 30.7% था।

मुनाफे में गिरावट की वजह क्या रही?

कंपनी की MD और सीईओ प्रभा नारसिम्हन ने कहा कि इस तिमाही में प्रदर्शन जीएसटी दर में बदलाव और वितरण चैन में अस्थायी अव्यवस्थाओं से प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को नई दरों के अनुसार कम कीमतों का लाभ पहुंचाने पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दे रही है और अपने ब्रांड में निवेश करती रहेगी।

Colgate share का हाल कैसा रहा?

शेयर बाजार में गुरुविरा को कोलगेट का शेयर ₹2,288.80 पर बंद हुआ, जो 1.30% की बढ़त है। हालांकि बीते एक साल में इसके शेयरों में 31.35% की गिरावट आई है और साल 2025 में अब तक 15.28% की कमी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - October 24, 2025 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement