facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्जिन में नरमी से कोलगेट की बढ़त सीमित रहने के आसार, जानें क्या है ब्रोकरेज का अनुमान

Advertisement

ब्रोकरेज का कहना है कि ओरल केयर में प्रीमियम उत्पादों को बढ़ावा देने तथा व्यक्तिगत देखभाल पोर्टफोलियो बनाने पर कंपनी के ध्यान से दीर्घकालिक प्रदर्शन को बढ़ावा मिल सकता है।

Last Updated- December 01, 2024 | 10:27 PM IST
Colgate-Palmolive

सप्ताह के पूर्वार्द्ध में 15 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के बाद ओरल केयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) के शेयर ने इस बढ़त की लगभग एक-तिहाई गंवा दी है। सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन के बाद हालांकि कंपनी उपभोक्ता क्षेत्र में विशिष्ट रही है, लेकिन ब्रोकरेजों का मानना है कि वॉल्यूम, मार्जिन में नरमी और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बढ़त सीमित रह सकती है।

सितंबर तिमाही (वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही) के इसके नतीजे उपभोक्ता क्षेत्र की अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर रहे। इसमें टूथपेस्ट श्रेणी में एक अंक में उच्च स्तर की वृद्धि और टूथब्रश श्रेणी में दो अंकों की राजस्व वृद्धि से मदद मिली। नई पेशकश, महंगे उत्पाद, अनुकूल आधार और विज्ञापन अभियानों के दम पर यह बढ़त हासिल हुई। पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान वॉल्यूम में बढ़ोतरी का रुख रहा है।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अभिजीत कुंडू और धीरज मिस्त्री का कहना है, ‘पिछली छह तिमाहियों के दौरान कोलगेट ने प्रौद्योगिकी की मदद से उत्पाद संयोजन में सुधार तथा उपभोक्ता जागरूकता और तरजीही को बढ़ाने के लिए ज्यादा विज्ञापन खर्च/प्रचार की प्रबंधन की पहलों के बलबूते मजबूत प्रदर्शन किया है।’

ब्रोकरेज का कहना है कि ओरल केयर में प्रीमियम उत्पादों को बढ़ावा देने तथा व्यक्तिगत देखभाल पोर्टफोलियो बनाने पर कंपनी के ध्यान से दीर्घकालिक प्रदर्शन को बढ़ावा मिल सकता है।

भले ही हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा हो और इस क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण मजबूत हो, लेकिन ब्रोकरेज निकट अवधि की संभावनाओं को लेकर सतर्क हैं। जहां विश्लेषक एक अंक में उच्च स्तर की वॉल्यूम वृद्धि का आकलन कर रहे थे, वहीं कंपनी का मानना है कि वॉल्यूम, उत्पाद मिश्रण के साथ-साथ कीमत पर भी उतना ही जोर देने से विकास संतुलित रहेगा।

चिंता की दूसरी बात यह है कि मार्जिन 31 से 33 प्रतिशत के दायरे में सीमित रहेगा, जबकि शेयर बाजार को उम्मीद थी कि यह 33 प्रतिशत से अधिक होगा। कंपनी ने इस बात को भी बताया है कि शहरी विकास में कुछ मंदी है जबकि टूथपेस्ट श्रेणी (कोई तेजी नहीं) में ग्रामीण बढ़ोतरी सपाट रहने की उम्मीद है।

कंपनी के लिए सेंट्रम रिसर्च का रुख सकारात्मक है। उसने अपनी ‘खरीद’ रेटिंग दोहराई है। कंपनी की वृद्धि वित्त वर्ष 24 और वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में एफएमसीजी क्षेत्र की अन्य कंपनियों की तुलना में 1.6 गुना से 2.4 गुना थी और उसकी रणनीतिक पहलों के कारण ग्रामीण बाजारों में दमदार वृद्धि हुई। कंपनी का लक्ष्य ओरल श्रेणी की पैठ बढ़ाना, उत्पाद श्रेष्ठता और नवाचार पर आधारित प्रीमियमाइजेशन का इस्तेामल करके अग्रणी स्थिति को बरकरार रखना है।

ब्रोकरेज के शिरीष परदेशी के नेतृत्व में विश्लेषकों का कहना है कि लागत बचत पर ध्यान देने के साथ नई पेशकश का समर्थन करने के लिए अधिक विज्ञापन खर्च और निवेश के बावजूद मार्जिन स्थिर रहने के आसार हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज और कोटक रिसर्च ने इस शेयर पर घटाएं की रेटिंग दी है।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement