facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेरिवेटिव जो​​खिम के आकलन के लिए बनेगी समिति, ऑप्शन ट्रेडिंग पिछले पांच साल में तेजी से बढ़ी

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि नई समिति फाइनैं​शियल स्टैबिलिटी डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा स्थापित की जाएगी, जिसमें वित्त मंत्री, केंद्रीय बैंक के गवर्नर और बाजार नियामक शामिल हैं।

Last Updated- April 16, 2024 | 9:58 PM IST
RBI

भारत के प्रमुख वित्तीय नियामक डेरिवेटिव बाजारों में तेजी आने से पैदा हो रहे ​स्थिरता संबं​धित जो​खिमों का आकलन करने के लिए एक समिति बनाएंगे और जरूरत पड़ने पर नीतिगत बदलावों का सुझाव देंगे। इस घटनाक्रम से अवगत दो अ​धिकारियों ने यह जानकारी दी है।

भारत में ऑप्शन ट्रेडिंग पिछले पांच साल में तेजी से बढ़ी है और इसे खासकर छोटे निवेशकों से बढ़ावा मिला है। एक्सचेंज परिचालक एनएसई के अनुसार, इंडेक्स ऑप्शन की अनुमानित वैल्यू 2023-24 में दोगुनी होकर 907.09 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 447.69 लाख करोड़ डॉलर थी।

सूत्रों का कहना है कि नई समिति फाइनैं​शियल स्टैबिलिटी डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा स्थापित की जाएगी, जिसमें वित्त मंत्री, केंद्रीय बैंक के गवर्नर और बाजार नियामक शामिल हैं।

अ​धिकारियों का कहना है कि समिति के सदस्यों और रिपोर्टिंग समय के बारे में आगामी महीनों में निर्णय लिया जाएगा। समिति गठन की योजना का खुलासा पहले नहीं किया गया था।

वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक और बाजार नियामक सेबी ने इस योजना के बारे में पूछे गए सवालों का फिलहाल जवाब नहीं दिया है।

दो सूत्रों ने कहा कि यह समिति डेरिवेटिव ट्रेडिंग में तेजी आने से पैदा हो रहे संभावित जो​खिमों का आकलन करेगी, निवेशक सुरक्षा उपायों और नियामकीय निगरानी बढ़ाए जाने की जरूरत पर जोर देगी।

एक अ​धिकारी ने कहा कि समिति छोटे असुर​क्षित ऋणों और ऑप्शन कारोबार में तेजी के बीच सह-संबंध की भी जांच करेगी।

अ​धिकारी ने कहा, ‘ब्रोकिंग इकाई से जुड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा दी जाने वाली उधारी के इस्तेमाल पर नजर रखी जाएगी। यह पता लगाने की को​शिश की जाएगी कि क्या इस रकम को पूंजी बाजार में तो नहीं लगाया गया है।’

बैंकों की निगरानी के दायरे से अलग व्य​क्तिगत ऋणों में तेजी से इजाफा हुआ है।

केंद्रीय बैंक के आंकड़े से पता चला है कि ये ऋण 20 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़े हैं। ऐक्सिस म्युचुअल फंड ने अक्टूबर 2023 की रिपोर्ट में कहा कि भारत में डेरिवेटिव कारोबार का अनुमानित मूल्य पारंपरिक नकद कारोबार के मुकाबले 422 गुना है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

इसमें कहा गया है कि कई बाजारों में, डेरिवेटिव कारोबार का योगदान अब नकदी बाजार के कारोबार का 5 से 15 गुना है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement