facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AGM से पहले टीडी पावर पर चिंता

Advertisement

प्रवर्तकों ने शेयरधारिता विवाद के बीच 24 प्रतिशत इ​क्विटी घटाई है

Last Updated- August 06, 2023 | 10:12 PM IST
Concerns over TD Power ahead of AGM

वोटिंग एडवाइजरी फर्म इनगवर्न रिसर्च ने इले​क्ट्रिकल उपकरण निर्माता टीडी पावर सिस्टम्स को लेकर प्रशासनिक चिंता जताई है। बुधवार को टीडी पावर की सालाना आम बैठक (AGM) होने वाली है। इनगवर्न ने शेयरधारकों को बेंगलूरु की इस कंपनी से प्रवर्तक समूह और विजय किर्लोस्कर (जिन्होंने 1999 में कंपनी की स्थापना की) के बीच मौजूदा स्वामित्व विवाद पर स्पष्टीकरण मांगने का सुझाव दिया है।

पिछले महीने कर्नाटक उच्च न्यायालय ने किर्लोस्कर द्वारा याचिका पेश किए जाने के बाद टीडी पावर सिस्टम्स के चेयरमैन और कई अन्य को कंपनी के शेयर स्थानांतरण से प्रतिबं​धित कर दिया।

Also read: आने वाले हफ्ते में तिमाही नतीजों, RBI की बैठक, वैश्विक रुझानों पर रहेगी बाजार की नजर

किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक कंपनी के चेयरमैन किर्लोस्कर ने 2.51 करोड़ शेयरों के स्वामित्व का दावा किया है और इस तरह से टीडी पावर में उनकी 16.1 प्रतिशत इ​क्विटी हिस्सेदारी है।

इनगवर्न ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘कंपनी को एजीएम से पहले अपने शेयरधारकों के समक्ष उस कानूनी मामले के बारे में पूरी तरह से खुलासा करना चाहिए, जो विजय किर्लोस्कर और अन्य द्वारा मोहिब खरीचा, नि​खिल कुमार, कंपनी और अन्य प्रवर्तकों के ​खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय में चलाया गया है।’

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement