facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! Pharma company दे रही 22% बढ़ा हुआ डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

Concord Biotech ने FY25 के लिए प्रति शेयर रु 10.70 का अंतिम लाभांश घोषित किया, यह अब तक का सबसे बड़ा भुगतान है। रिकॉर्ड डेट 3 सितंबर 2025 तय की गई।

Last Updated- August 27, 2025 | 9:47 AM IST
Dividend Stocks

फार्मा कंपनी Concord Biotech Ltd ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। कंपनी ने मई में शेयरधारकों के लिए 10.70 रुपये प्रति शेयर के नकद डिविडेंड की घोषणा की थी। रिकॉर्ड डेट वह दिन होता है जब कंपनी यह तय करती है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट या बोनस शेयर का हक मिलेगा।

BSE की कॉर्पोरेट एक्शन की जानकारी के अनुसार, यह कंपनी का दूसरा और अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह भुगतान 2024 में घोषित राशि से 22.29% ज्यादा है।

डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट

Concord Biotech ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए प्रति शेयर 10.70 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड कंपनी की आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा। कंपनी ने 3 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कौन से सदस्य डिविडेंड पाने के हकदार हैं।

यह भी पढ़ें: Share Market Holiday Today: गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार बंद, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

डिविडेंड का इतिहास

कंपनी ने 2024 में अपने पहले नकद डिविडेंड के रूप में प्रति शेयर ₹8.75 का भुगतान किया था। अब यह भुगतान पिछले वर्ष की तुलना में बढ़कर 10.70 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

शेयर की कीमत और मार्केट कैप

27 अगस्त 2025 तक Concord Biotech का मार्केट कैप ₹17,837.06 करोड़ है। मंगलवार को कंपनी का शेयर BSE पर ₹1,705 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद मूल्य से 0.64% कम है।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement