facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PSU की ग्रीन कंपनियों को सूचीबद्ध कराने पर विचार

Advertisement

PSU कंपनियों के विनिवेश पर तुहिन कांत पांडे ने कहा, बाजार में शेयरों का विनिवेश कुछ निश्चित सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए जो बाजार के साथ सुसंगत हो।

Last Updated- February 16, 2024 | 9:59 PM IST
Green Energy

केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कुछ ऊर्जा कंपनियों की सहायकों को सूचीबद्ध कराने पर विचार कर रही है। निवेश व सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि हमारी महत्त्वपूर्ण कंपनियों में से कुछ की सहायकों के पास बाजार में उतरने के काफी मौके हैं। ऊर्जा क्षेत्र में सहजता से ट्रांजिशन हो रहा है। ऊर्जा कंपनियां हरित परिसंपत्ति के लिए सहायकों का सृजन कर इस ओर बढ़ रही हैं। इसमें वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं और ये तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

पांडे ने कहा कि ये कंपनियां पूंजी बाजार में आईपीओ लाकर कुछ धन जुटा सकती हैं। दीपम सचिव ने कहा कि बाजार की थाह लेने के लिए सूचीबद्धता अहम है और सूचीबद्ध कंपनियां असूचीबद्ध के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के विनिवेश पर उन्होंने कहा, बाजार में शेयरों का विनिवेश कुछ निश्चित सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए जो बाजार के साथ सुसंगत हो। इससे कीमत बहुत ज्यादा नहीं होगी और न ही हमें सस्ता बेचना चाहिए। पांडे उद्योग निकाय एसोचैम की तरफ से आयोजित कैपिटल मार्केट समिट में बोल रहे थे।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement