facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोरोना के हालात, व्यापक आंकड़ों, वैश्विक रुझानों से तय होगी इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेश के रुझानों से भी प्रभावित होगा।

Last Updated- January 01, 2023 | 12:29 PM IST
Share Market

व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा, चीन में कोरोना वायरस की स्थिति और वैश्विक रुझानों से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेश के रुझानों से भी प्रभावित होगा।

सैमको सिक्योरिटीज के मार्केट प्रमुख अपूर्व शेठ ने कहा, “भारतीय बाजार अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के अनुरूप प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक की टिप्पणियां सार्वजनिक की जाएंगी।”

विनिर्माण क्षेत्र के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) के आंकड़े सोमवार को घोषित किए जाएंगे और बुधवार को आने वाले सेवा क्षेत्र के आंकड़े भी इक्विटी बाजार में कारोबार को प्रभावित करेंगे।

स्वस्तिक इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, “निकट भविष्य में 2024 के चुनाव से पहले का आखिरी बजट, चौथी तिमाही के नतीजे और मासिक ऑटो बिक्री के आंकड़े, ऐसी प्रमुख घटनाएं हैं, जिनसे बाजार जनवरी 2023 में प्रभावित होगा।”

उन्होंने कहा, ”इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की चाल अन्य महत्वपूर्ण कारक होंगे।”

बाजार विशेषज्ञों की राय है कि इस साल भारतीय बाजार घरेलू और वैश्विक कारकों से प्रभावित होंगे, जिसमें कोरोना वायरस के हालात और आम बजट में नीतिगत पहल शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement