facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश की सबसे बड़ी सोलर कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर 7% उछले; IPO के बाद से धमाकेदार प्रदर्शन

Advertisement

लिस्टिंग के बाद से वारी एनर्जीज के शेयर धमाल मचा रहे है। अपने इश्यू प्राइस से शेयर फिलहाल 97.70 प्रतिशत की बढ़त पर है।

Last Updated- December 10, 2024 | 4:19 PM IST
Vikram Solar Share

Waaree Energies share price: सोलर मॉड्यूल बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी वारी एनर्जीज के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखी जा रही है। BSE पर, आज इंट्रा-डे ट्रेड में कंपनी के शेयर 7 प्रतिशत तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी की वजह 1 गीगावाट तक के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई के लिए मिला नया ऑर्डर है। यह शेयर में बढ़त का लगातार पांचवां सत्र है। कंपनी ने 28 अक्टूबर,2024 को शेयर बाजार में डेब्यू किया था। लिस्टिंग के बाद से वारी एनर्जीज के शेयर धमाल मचा रहे है। अपने इश्यू प्राइस से शेयर फिलहाल 97.70 प्रतिशत की बढ़त पर है।

वारी एनर्जीज को मिला 1 गीगावाट तक के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर

वारी एनर्जीज ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “कंपनी को मंगलवार, 10 दिसंबर को 1 गीगावाट तक के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई के लिए भारत में रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट्स के स्वामित्व, विकास और संचालन के बिजनेस में संलग्न एक प्रतिष्ठित ग्राहक से ऑर्डर प्राप्त हुआ है।”

शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण सप्लाई ऑर्डर वित्तीय वर्ष 2024-25 में शुरू होकर 2025-26 तक जारी रहेगा। हालांकि, कंपनी ने इस ऑर्डर के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

Also read: नवंबर में Equity Mutual Funds में निवेश 14% घटा, SIP इनफ्लो लगातार दूसरे महीने 25000 करोड़ के पार; देखें किस स्कीम में कितना आया पैसा

वारी एनर्जीज का शेयर 7% उछला, इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा

BSE पर, मंगलवार को कंपनी के शेयर 7.2 प्रतिशत बढ़कर अपने इंट्रा-डे हाई 3184.95 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि कारोबार के अंत में, वारी एनर्जीज के शेयर 5.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3136.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों ने 11.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

IPO के बाद से धमाल मचा रहे वारी एनर्जीज के शेयर

वारी एनर्जीज के शेयर 28 अक्टूबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए। शेयर का इश्यू प्राइस 1503 रुपये था और लिस्टिंग के पहले दिन शेयर 2,336.80 के भाव पर बंद हुआ। इस तरह से कंपनी ने निवेशकों को 55.48 प्रतिशत का शानदार लिस्टिंग गेन दिया। फिलहाल कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 97.70 प्रतिशत की बढ़त पर है।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 3:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement