facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group पर संकट गहराया, Moody’s और Fitch ने नजरिया बदला; ‘नेगेटिव’ श्रेणी में डाले कई उपक्रम

Advertisement

मूडीज ने एक बयान में कहा कि रेटिंग में बदलाव करते समय एक दीवानी मामले में अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी द्वारा लगाए गए आरोपों को भी ध्यान में रखा गया है।

Last Updated- November 26, 2024 | 10:42 PM IST
Adani Airports IPO:

दो वै​श्विक रेटिंग एजेंसियों- मूडीज और फिच- ने आज अदाणी समूह की कुछ कंपनियों के लिए नजरिये को ‘​स्थिर’ से घटाकर ‘नकारात्मक’ कर दिया। फिच ने अदाणी समूह की कुछ कंपनियों को ‘रेटिंग वॉच नेगेटिव’ यानी आरडब्ल्यूएन श्रेणी में रखा है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के चेयरमैन गौतम अदाणी और वरिष्ठ प्रबंधन टीम के कुछ सदस्यों के ​खिलाफ अमेरिकी अदालत में रिश्वत एवं धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

मूडीज ने एक बयान में कहा कि रेटिंग में बदलाव करते समय एक दीवानी मामले में अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी द्वारा लगाए गए आरोपों को भी ध्यान में रखा गया है।

मूडीज ने नजरिये को नकारात्मक करते समय अदाणी समूह की सात कंपनियों की रेटिंग को जस का तस बनाए रखा है। इन कंपनियों में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
रे​स्ट्रिक्टेड ग्रुप (एजीईएल आरजी-1) को ‘बीए1’, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रे​स्ट्रिक्टेड ग्रुप (एजीईएल आरजी-2) को ‘बीए1’ और अदाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड (एटीएसओएल) को ‘बीएए3’ रेटिंग शामिल है।

मूडीज ने अन्य जिन चार कंपनियों के लिए नजरिये में बदलाव किया है उनमें अदाणी ट्रांसमिशन रे​स्ट्रिक्टेड ग्रुप 1 (एईएसएल आरजी-1), अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल), अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड), और अदाणी इंटरनैशनल कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (एआईसीटीपीएल) शामिल हैं। इन चारों कंपनियों की रेटिंग ‘बीएए3’ है।

मूडीज ने कहा कि अदाणी समूह के ​खिलाफ लगाए गए आरोपों में भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देना, प्रतिभूति एवं वायर धोखाधड़ी, विदेशी भ्रष्ट आचरण संबंधी अमेरिकी कानून का उल्लंघन एवं न्याय में बाधा डालने की साजिश रचने और एजीईएल की वार्षिक रिपोर्ट में गलत बयान देना शामिल हैं।

एक अन्य रेटिंग फर्म फिच ने अदाणी इंटरनैशनल कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (एआईसीटीपीएल), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रे​स्ट्रिक्टेड ग्रुप-1 (एजीईएल आरजी-1), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रे​स्ट्रिक्टेड ग्रुप-2 (एजीईएल आरजी-2) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड रे​स्ट्रिक्टेड ग्रुप (एईएसएल आरजी) की रेटिंग की पुष्टि करते हुए नजरिये को ‘नकारात्मक’ कर दिया है। इन कंपनियों की रेटिंग ‘बीबीबी’ है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि नकारात्मक नजरिया अ​धिक ऋण लागत और कंपनी प्रशासन एवं आंतरिक नियंत्रण में कमजोरी जैसे जोखिमों को दर्शाता है।
फिच ने अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को ‘बीबीबी-’, नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (एनक्यूएक्सटी) को ‘बीबी+’ और मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) को ‘बीबी+’ रेटिंग के साथ ‘रेटिंग वॉच नेगेटिव’ (आरडब्ल्यूएन) श्रेणी में रखा है।

फिच ने एक बयान में कहा, ‘एपीएसईजेड, एनक्यूएक्सटी और एमआईएएल पर आरडब्ल्यूएन कंपनी प्रशासन में जोखिम और अन्य कंपनियों तक जोखिम के विस्तार की आशंका को दर्शाता है। अगर अमेरिकी अ​भियोग के बाद कंपनी प्रशासन संबंधी जो​खिम वास्तविक रूप लेता है तो उसका असर ऋण तक पहुंच और नकदी प्रवाह पर भी दिख सकता है।’

एसऐंडपी ग्लोबल ने भी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (अदाणी इलेक्ट्रिसिटी), अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रे​स्ट्रिक्टेड ग्रुप-2 (एजीईएल आरजी-2) के परिदृश्य को संशोधित करते हुए ‘नकारात्मक’ कर दिया था।

Advertisement
First Published - November 26, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement