facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्यूब हाईवे इनविट ने ब्रिटिश कोलंबिया इनेव्सेटमेंट, मुबाडला से जुटाए 5,226 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 12:03 AM IST
421 infra projects hit by cost overrun of Rs 4.40 trn in Nov, says MoSPI

सड़क व हाईवे परियोजनाओं में निवेश करने वाली सिंगापुर की कंपनी क्यूब हाईवे ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (क्यूब) ने इनविट के निजी नियोजन के जरिये 5,226 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कनाडा की पेंशन इन्वेस्टमेंट मैनेजर ब्रिटिश कोलंबिया इनेव्सेटमेंट, अबु धाबी की सॉवरिन निवेशक मुबाडला और देसी संस्थागत निवेशकों ने इस पेशकश में आवेदन किया। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

इनविट के जरिये क्यूब ने नई पूंजी के तौर पर 3,803 करोड़ रुपये जुटाए हैं जबकि बाकी 1,423 करोड़ रुपये प्रायोजक क्यूब की द्वितीयक शेयर बिक्री के जरिए आए हैं, जिसे स्क्वैयर्ड कैपिटल का समर्थन हासिल है।

स्क्वैयर कैपिटल अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, आईएफसी और जापानी निवेशकों के कंसोर्टियम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है।

इनविट की परिसंपत्तियों के शुरुआती पोर्टफोलियो में 18 सड़क परिसंपत्तियां शामिल हैं, जो 11 राज्यों में 1,424 किलोमीटर है। साल 2023 में निजी नियोजन के जरिए इनविट जारी करने वाली क्यूब पहली कंपनी है।

निवेश बैंकरों के मुताबिक, निजी नियोजन वाला कम से कम आधा दर्जन इनविट अगले तीन से छह महीने में बाजार में उतरने की प्रतीक्षा कर रहा है।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement