facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी देगी 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर, Q3 में मुनाफा और रेवेन्यू में जोरदार बढ़त

Advertisement

कंपनी ने Q3 FY2026 के नतीजों के साथ 4:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है, जबकि मुनाफा सालाना आधार पर करीब 200% और रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़ा है

Last Updated- January 30, 2026 | 8:18 AM IST
Bonus Share

Cupid Bonus Share: पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी Cupid लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने Q3 FY2026 के नतीजों के साथ ही बोनस शेयर का ऐलान कर दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Cupid के इस फैसले का मतलब साफ है। जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर है, उन्हें अब 4 नए बोनस शेयर मिलेंगे। यानी एक शेयर रखने वाले निवेशक के पास कुल मिलाकर पांच शेयर हो जाएंगे। कंपनी के सभी शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये का है।

Cupid Bonus Share रिकॉर्ड डेट पर सस्पेंस बरकरार

हालांकि बोनस शेयर का ऐलान हो चुका है, लेकिन इसकी रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है। कंपनी ने कहा है कि रिकॉर्ड डेट बोर्ड बाद में तय करेगा और इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी जाएगी। यह बोनस इश्यू रेगुलेटरी मंजूरी और शेयरधारकों की सहमति के बाद ही लागू होगा, जिसके लिए एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) भी बुलाई जाएगी।

Cupid का बोनस देने का इतिहास भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाता है। यह कंपनी का तीसरा बोनस इश्यू है। इससे पहले साल 2018 में कंपनी ने 1:5 के रेशियो में बोनस दिया था। इसके बाद 2024 में निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर मिले थे।

यह भी पढ़ें: क्या MRF फिर देगी डिविडेंड? बोर्ड मीटिंग की तारीख नोट कर लें

Q3 में मुनाफे की रफ्तार ने चौंकाया

Cupid के ताजा नतीजों ने भी बाजार को चौंका दिया है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 200 फीसदी बढ़कर ₹32.83 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने सिर्फ ₹11.08 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

कंपनी की कमाई की तस्वीर भी मजबूत नजर आई। इस तिमाही में Cupid का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹93.49 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹46.3 करोड़ था। हालांकि, इस दौरान कंपनी के खर्च भी बढ़कर ₹61.1 करोड़ तक पहुंच गए।

गुरुवार, 29 जनवरी, को Cupid का शेयर 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ ₹390.25 पर बंद हुआ। लेकिन छोटी गिरावट के पीछे छिपी बड़ी तस्वीर निवेशकों को हैरान कर देती है।

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement