facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साइबर हमलों की आशंका में एनएसई और बीएसई की वेबसाइट विदेशी यूज़र्स के लिए अस्थायी रूप से बंद

Advertisement

भारतीय शेयर बाजारों के संचालन पर कोई असर नहीं, एक्सचेंजों ने उठाया एहतियाती कदम

Last Updated- May 07, 2025 | 11:27 PM IST
Cyber Security

साइबर हमलों की आशंका के मद्देनजर नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड ने अपनी वेबसाइटों को विदेशी उपयोगकर्ताओं के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। मामले के जानकार तीन सूत्रों ने कहा कि इससे विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजारों में कारोबार करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

एक सूत्र ने कहा कि यह निर्णय मंगलवार को एक्सचेंजों की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया, जिसमें साइबर खतरों पर चर्चा की गई। मामले की गोपनीयता के कारण इस सूत्र ने अपना नाम नहीं छापने की गुजारिश की है। बीएसई के एक प्रवक्ता ने भी साइबर खतरों का उल्लेख किया, लेकिन यह नहीं बताया कि क्या एक्सचेंज को हाल में ऐसे किसी संकट का सामना करना पड़ा है।

दोनों प्रमुख एक्सचेंजों ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष की पृष्ठभूमि में यह कदम उठाया है। लेकिन सूत्रों ने यह नहीं बताया कि हाल के घटनाक्रमों का साइबर खतरे से क्या कोई सीधा संबंध है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि समूचे हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए एक्सचेंजों ने ये एहतियाती उपाय किए हैं। भारतीय बाजार सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

बीएसई के प्रवक्ता ने ईमेल जवाब में कहा, ‘महत्त्वपूर्ण बाजार संस्था होने के नाते बीएसई किसी भी संभावित साइबर खतरे से बचाव के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार निगरानी करता है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘साइबर ट्रैफिक की ऐसी निगरानी के आधार पर ही एहतियाती और सुरक्षात्मक उपाय के रूप में वेबसाइटों या लोकेशन को प्रतिबंधित किया जाता है।’ उन्होंने कहा कि मामला दर मामला उपयोगकर्ताओं के लिए वेबसाइट तक पहुंच की अनुमति दी जा रही है। एनएसई के प्रवक्ता ने एजेंसी के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement