facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DAM कैपिटल के IPO को पहले दिन 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.87 गुना भरा, एंकर निवेशकों से जुटाए 251 करोड़ रुपये।

Last Updated- December 19, 2024 | 9:03 PM IST
IGI IPO

निवेश बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन कुछ ही घंटों में पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिल गया।

पहले दिन तक आईपीओ को कुल मिलाकर 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,08,04,632 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,71,69,722 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जो 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 3.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.72 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को एक प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 251 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 269-283 रुपये प्रति शेयर है। आरंभिक शेयर बिक्री 23 दिसंबर को समाप्त होगी। कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 9:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement