facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्ट

Advertisement

तकनीकी चार्ट पर खतरे का संकेत, निफ्टी 500 के पांच शेयरों में बना डेथ क्रॉस, बढ़ी गिरावट की आशंका

Last Updated- January 22, 2026 | 3:07 PM IST
death cross stocks

Death Cross Stocks: शेयर बाजार के तकनीकी चार्ट इन दिनों निवेशकों को सावधान करने वाला संकेत दे रहे हैं। निफ्टी 500 इंडेक्स के पांच बड़े शेयर Swiggy, Jio Financial Services, Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE), Sarda Energy & Minerals और Bharti Hexacom में हाल के कारोबारी सत्रों के दौरान डेथ क्रॉस बनता दिखा है। तकनीकी विश्लेषण में इसे तेजी के दौर का अंत और गिरावट की शुरुआत का इशारा माना जाता है, जिससे बाजार में बेचैनी बढ़ गई है।

क्या होता है ‘Death Cross’, क्यों बढ़ जाती है चिंता

तकनीकी भाषा में ‘डेथ क्रॉस’ उस वक्त बनता है जब किसी शेयर का 50 दिन का औसत भाव (50-DMA) नीचे फिसलकर 200 दिन के औसत भाव (200-DMA) से भी नीचे चला जाता है। यह संकेत देता है कि शेयर में अब ताकत कमजोर पड़ रही है और आगे चलकर बड़ी गिरावट भी देखने को मिल सकती है। इसी वजह से निवेशकों के लिए यह पैटर्न किसी चेतावनी से कम नहीं होता।

Swiggy: ऊंचाई से फिसलकर कमजोरी के जाल में

chart

Swiggy का शेयर कभी ऊंची उड़ान भर रहा था, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। मिड-नवंबर के बाद शेयर में करीब 22 फीसदी की तेज गिरावट आ चुकी है और भाव सीधे 200-DMA के नीचे लुढ़क गया है। मौजूदा स्तर करीब ₹328 है, जबकि 200-DMA ₹385 के पास है। 50-DMA भी नीचे आकर 200-DMA से कम हो गया है, जो साफ तौर पर ‘डेथ क्रॉस’ की मुहर लगा रहा है।

GRSE: हर औसत के नीचे, दबाव में शेयर

chart

Garden Reach Shipbuilders & Engineers का शेयर मानो चारों तरफ से घिर चुका है। यह न सिर्फ ‘डेथ क्रॉस’ बना चुका है, बल्कि 20, 50, 100 और 200 दिन के सभी अहम औसतों से नीचे कारोबार कर रहा है। मौजूदा भाव करीब ₹2,282 है। चार्ट के मुताबिक, जब तक शेयर इन औसत स्तरों के ऊपर नहीं निकलता, तब तक रिकवरी मुश्किल है। नीचे की ओर ₹2,200 का स्तर बेहद अहम माना जा रहा है, जिसके टूटते ही बिकवाली और तेज हो सकती है।

Jio Financial Services: गिरावट का सिलसिला जारी

chart

Jio Financial Services के चार्ट पर भी हालात कुछ अच्छे नहीं दिख रहे। शेयर लगातार लोअर हाई और लोअर लो बना रहा है, जो मजबूत गिरते ट्रेंड की पहचान है। भाव फिलहाल ₹263 के आसपास है और यह सभी प्रमुख औसतों के नीचे बना हुआ है। बाजार की नजर ₹260–262 के अहम स्तर पर है। जब तक शेयर ₹275–280 के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक राहत की उम्मीद कमजोर बनी हुई है।

Sarda Energy: सितंबर की ऊंचाई से भारी गिरावट

chart

Sarda Energy & Minerals का शेयर सितंबर में ₹640 के पास था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। शेयर करीब 28 फीसदी टूटकर ₹465 के आसपास आ गया है। 200-DMA करीब ₹500 और 50-DMA ₹499 के पास है, यानी दोनों औसत मौजूदा भाव से ऊपर हैं। यह साफ इशारा करता है कि शेयर अभी भी कमजोरी के दौर में फंसा हुआ है।

Bharti Hexacom: आज ही बना खतरनाक संकेत

chart

Bharti Hexacom के शेयर में आज ही ‘डेथ क्रॉस’ बनता नजर आया है। 50-DMA ₹1,750 पर फिसलकर 200-DMA ₹1,751 के नीचे चला गया है। मौजूदा भाव करीब ₹1,605 है। तकनीकी तौर पर यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में शेयर पर और दबाव बन सकता है।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 2:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement