facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Deepak Builders IPO listing: दीपक बिल्डर्स की बाजार में धीमी शुरुआत, फीकी लिस्टिंग के बाद शेयर 16% तक लुढ़के

Advertisement

Deepak Builders IPO listing: आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 30 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने के लिए करेगी।

Last Updated- October 28, 2024 | 12:34 PM IST
H.M. Electro Mech IPO

Deepak Builders & Engineers India IPO Listing: पंजाब की इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयर ने सोमवार को बाजार में धीमी शुरुआत की। लिस्टिंग से पहले, दीपक बिल्डर्स आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 15.76 प्रतिशत से अधिक था, जो निवेशकों के लिए मजबूत लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा था।

दीपक बिल्डर्स का शेयर 15.81 प्रतिशत तक टूटा

BSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 198.50 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह 15.81 प्रतिशत लुढ़कर 170.90 रुपये पर पहुंच गया। NSE पर यह 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 200 रुपये पर खुला। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 824.71 करोड़ रुपये रहा।

दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बुधवार को निर्गम के तीसरे व अंतिम दिन तक 41.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। आईपीओ 1.07 करोड़ के नए शेयर और 21,10,000 शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन था। इसके लिए 192-203 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था।

Also read: Waaree Energies IPO की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 70% का लिस्टिंग गेन 

दीपक बिल्डर्स IPO से मिली रकम का यहां करेगी इस्तेमाल?

आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 30 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। वहीं, 111.96 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।

दीपक बिल्डर्स का मुकाबला इरकॉन इंटरनेशनल, अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स, पीएसपी प्रोजेक्ट्स और ITD सीमेंटेशन जैसी लिस्टेड कंपनियों से होता है। यह कंपनी कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में काम करती है। जून 2024 तक, कंपनी की ऑर्डरबुक 1380.4 करोड़ रुपये की थी। वर्तमान में, इसके पास 12 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जिनमें 6 कंस्ट्रक्शन और 6 इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित हैं।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement