facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Chandrayaan-3 की कामयाबी से रक्षा एवं एरोनॉटिक्स सेक्टर के शेयरों ने भरी रफ्तार

Advertisement

बुधवार को चंद्रयान मिशन को लेकर शेयर बाजार में भी गहमागहमी देखी गई और विमान, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के प्रति निवेशकों का उत्साह देखने को मिला।

Last Updated- August 23, 2023 | 8:16 PM IST
This smallcap company got the license to make defense products from the government, shares became rockets; Gave 90% return in 1 year इस स्मॉलकैप कंपनी को सरकार से मिला डिफेंस प्रॉडक्ट बनाने का लाइसेंस, शेयर बना रॉकेट; 1 साल में दिया 90% का रिटर्न

Chandrayaan-3: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की उम्मीद में विमान प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के शेयरों के प्रति बुधवार को निवेशकों का खासा रुझान देखा गया। चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिग’ करने में सफल रहा। भारत ऐसी उपलब्धि पाने वाला पहला देश है।

बुधवार को चंद्रयान मिशन को लेकर शेयर बाजार में भी गहमागहमी देखी गई और विमान, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के प्रति निवेशकों का उत्साह देखने को मिला। इनमें चंद्रयान-3 अभियान में 200 से भी अधिक कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली कंपनी सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल है।

विमान, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र के शेयर में हलचल

बीएसई पर सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 14.91 प्रतिशत तक उछल गया जबकि पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में 5.47 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह एमटीएआर टेक्नोलॉजीज में 4.84 प्रतिशत और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर में 3.57 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी भारत फोर्ज का शेयर 2.82 प्रतिशत, अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स में 1.72 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो में 1.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खास बात यह है कि इनमें से अधिकार कंपनियों के शेयर कारोबार के दौरान पिछले एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख (खुदरा शोध) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘चंद्रयान-3 अभियान में इस्तेमाल हुए कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली कई रक्षा कंपनियों के शेयर सफल लैंडिंग की संभावना से चढ़ गए।’ स्टॉक्सबॉक्स में तकनीकी एवं डेरिवेटिव विश्लेषक रिचेज वनारा ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पहले शेयर कारोबार के दौरान एलएंडटी, एमटीएआर और एचएएल जैसी रक्षा कंपनियों को लेकर बाजार में खासा रुझान देखा गया।’

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement