facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Defence Stock: 6 महीने में रिटर्न कमाकर देगा ये स्टॉक! ब्रोकरेज ने ₹467 का टारगेट प्राइस किया तय

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, BEL का टेक्निकल स्ट्रक्चर बेहद मजबूत है और आने वाले महीनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है।

Last Updated- September 19, 2025 | 1:33 PM IST
BEL share

शेयर बाजार में लगातार मजबूती दिखा रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को लेकर ब्रोकरेज हाउस बजाज ब्रोकिंग ने एक खास रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, BEL का टेक्निकल स्ट्रक्चर बेहद मजबूत है और आने वाले महीनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। यही कारण है कि ब्रोकरेज ने इसे अपनी हाई कन्विक्शन MTF पिक में शामिल किया है।

BEL Share खरीदने और टारगेट की रेंज

रिपोर्ट के मुताबिक निवेशक BEL के शेयर को ₹405 से ₹413 के दायरे में खरीद सकते हैं। ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस ₹467 तय किया है। अगर शेयर इस स्तर तक पहुंचता है, तो निवेशकों को करीब 14% रिटर्न मिल सकता है। यह पूरा संभावित लाभ छह महीने की अवधि में मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: हाई से 43% नीचे मिल रहा है ये Smallcap Stock, शॉर्ट टर्म चुनौतियों के बावजूद ब्रोकरेज पॉजिटिव; कहा- अब खरीदों

BEL Share की टेक्निकल चार्ट पर मजबूती

टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर देखा जाए तो BEL फिलहाल हायर-हाई और हायर-लो पैटर्न पर चल रहा है। यह पैटर्न इस बात का संकेत है कि शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। शेयर की कीमत शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बनी हुई है, जो बुलिश ट्रेंड की पुष्टि करता है। इसके अलावा हाल ही में शेयर ने अपनी फॉलिंग ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस को तोड़ते हुए ऊपर की ओर ब्रेकआउट दिया है। खास बात यह है कि इसे ₹375 के पास 21-वीक EMA पर मजबूत सपोर्ट मिला है, जिससे इसका सकारात्मक स्ट्रक्चर और मजबूत हुआ है।

मोमेंटम और इंडिकेटर का संकेत

मोमेंटम इंडिकेटर RSI फिलहाल 50 के स्तर से ऊपर बना हुआ है। इतना ही नहीं, इसमें एक पॉजिटिव क्रॉसओवर भी देखने को मिला है, जो इस बात का संकेत है कि तेजी का रुख अभी और आगे बढ़ सकता है। तकनीकी भाषा में कहें तो बाजार में फिलहाल खरीदारों का दबदबा है और बिकवाली की संभावना बहुत कम है।

यह भी पढ़ें: बढ़ती बुक वैल्यू के दम पर SBI Stock बनेगा रॉकेट! ₹1,025 तक के टारगेट के लिए ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग

आगे की संभावना

बजाज ब्रोकिंग का अनुमान है कि BEL का अगला टारगेट ₹467 होगा। यह टारगेट हाल की तेजी से निकाले गए फिबोनाची एक्सटेंशन लेवल (138.2%) के आधार पर तय किया गया है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जब तक शेयर ₹375 के स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी का सिलसिला जारी रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - September 19, 2025 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement