facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Demat accounts: जुलाई में नए डीमैट खाते छह महीने में सबसे ज्यादा खुले

Advertisement

इक्विटी में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और डिजिटल जुड़ाव के कारण डीमैट खातों में वृद्धि; जुलाई में एफपीआई और देसी निवेशकों ने बाजार में किया बड़ा निवेश

Last Updated- August 06, 2024 | 10:57 PM IST
demate account

डीमैट खातों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। जुलाई में 45.5 लाख नए डीमैट खाते जुड़े। इस तरह कुल खातों की संख्या करीब 16.7 करोड़ हो गई। यह जानकारी सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज और नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी के आंकड़ों से मिली। इस कैलेंडर वर्ष में यह चौथा महीना है जब नए खातों का जुड़ाव 40 लाख से ज्यादा रहा है। पिछले महीने शुद्ध जुड़ाव जनवरी के बाद सबसे ज्यादा रहा। तब रिकॉर्ड 46.8 लाख खाते जुड़े थे।

डीमैट खातों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी का रुझान बताता है कि इक्विटी में सीधे निवेश को लेकर निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। डिजिटल तरीके जुड़ने की सुविधा से भागीदारी आसान हो गई है। साथ ही आईपीओ की कतार और बाजारों में लगातार तेजी से काफी निवेशक बाजार में उतरे हैं। इस महीने एनएसई के एमडी और सीईओ आशिषकुमार चौहान ने कहा था कि एक्सचेंज के पास अब देश के सभी हिस्सों के निवेशक हैं।

देसी व विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लगातार निवेश से जुलाई में इक्विटी बाजारों में तेजी रही। पूंजी बाजार से जुड़े करों में बढ़ोतरी के बावजूद बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी पिछले महीने 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े। इसके साथ ही निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों ने उम्दा प्रदर्शन किया और उनमें क्रमश: 4.5 फीसदी व 5.8 फीसदी की तेजी आई। जुलाई में एफपीआई ने करीब 34,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि देसी संस्थागत निवेशकों ने 20,000 करोड़ रुपये डाले।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement