facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उतार-चढ़ाव के बावजूद जनवरी में ​स्थिर रहा डेरिवेटिव कारोबार

Advertisement

सितंबर में प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए ​थे। दिसंबर में एफऐंडओ कारोबार 37 फीसदी गिरकर 280 लाख करोड़ रुपये पर रह गया था।

Last Updated- February 03, 2025 | 10:49 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Commons

जनवरी में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने के बावजूद डेरिवेटिव कारोबार में ज्यादा तेजी नहीं आई। वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) सेगमेंट के लिए औसत दैनिक कारोबार (एडीटीवी) 298 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो मासिक आधार पर 6.44 फीसदी की वृद्धि है। हालांकि यह सितंबर के 537 लाख करोड़ रुपये के ऊंचे स्तर से अभी भी 44 फीसदी कम है। सितंबर में प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए ​थे। दिसंबर में एफऐंडओ कारोबार 37 फीसदी गिरकर 280 लाख करोड़ रुपये पर रह गया था।

विश्लेषकों का मानना है कि पिछले दो महीनों के दौरान डेरिवेटिव कारोबार में हाल में आई गिरावट से संकेत मिलता है कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सख्त ट्रेडिंग नियमों का असर रह सकता है। नकदी बाजार का एडीटीवी एनएसई और बीएसई दोनों के लिए संयुक्त रूप से 1.1 लाख करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित बना रहा।

नए नियम लागू होने के बाद दिसंबर पहला कैलेंडर माह था जिसमें प्रत्येक एक्सचेंज पर एक साप्ताहिक निपटान और ऊंचा एक्स्ट्रीम लॉस मार्जिन (ईएलएम) शामिल था। प्रीमियम का अग्रिम संग्रह और निपटान के दिन कैलेंडर स्प्रेड लाभ खत्म करने जैसे अतिरिक्त उपाय अगले सप्ताह प्रभावी होंगे। 1 अप्रैल से पोजीशन की इंट्रा-डे निगरानी शुरू हो जाएगी। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इन बदलावों से वॉल्यूम में और कमजोरी आ सकती है।

जनवरी में उतार-चढ़ाव ने कारोबार में और ज्यादा गिरावट रोकी हो सकती है। शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। लेकिन अपने ज्यादातर नुकसान की भरपाई कर ली। महीने का अंत 1 प्रतिशत से भी कम नुकसान के साथ हुआ। इसके विपरीत निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने जनवरी में 9.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ समापन किया जो मई 2022 के बाद से उसके लिए सबसे बड़ा झटका था। निफ्टी मिडकैप 100 में 6.1 प्रतिशत की गिरावट आई जो अक्टूबर 2024 के बाद से इसकी सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। 

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement