facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

SEBI के सख्त नियमों के बावजूद BSE का शेयर 6 प्रतिशत चढ़ा

Advertisement

आईआईएफएल ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘हमें एनएसई का वित्त वर्ष 2026 की आय पर 25-30 प्रतिशत और बीएसई के लिए 15-18 प्रतिशत प्रभाव पड़ने का अनुमान है।

Last Updated- August 01, 2024 | 6:10 AM IST
BSE gets Sebi approval for derivatives on BSE Focused Midcap index

बाजार नियामक सेबी द्वारा डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए सख्त कारोबारी नियम प्रस्तावित किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को बीएसई के शेयर में 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

भले ही विश्लेषकों ने प्रस्तावित नियमों पर अमल होने से एक्सचेंजों का राजस्व और लाभ प्रभावित होने की आशंका जताई है, लेकिन बीएसई के शेयर में बुधवार को अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार दिग्गज एनएसई की तुलना में उसकी आय पर कम प्रभाव की उम्मीद में बीएसई के शेयर भाव में तेजी आई है।

आईआईएफएल ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘हमें एनएसई का वित्त वर्ष 2026 की आय पर 25-30 प्रतिशत और बीएसई के लिए 15-18 प्रतिशत प्रभाव पड़ने का अनुमान है। हमें इन नियमों की वजह से एमसीएक्स पर ज्यादा प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है।

वैल्यू चेन में, डिस्काउंट ब्रोकरों पर पारंपरिक संपूर्ण सेवा प्रदाता ब्रोकरों के मुकाबले ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि वे छोटे निवेशकों पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। हमारी आय प्रभाव संबंधित गणना शुरुआती आकलन पर आधारित है, जिसके लिए हम स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करेंगे।’

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 6:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement