facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सस्ते होंगे देव लैबटेक के शेयर: कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, पोर्टफोलियो में बढ़ जाएगी संख्या

Advertisement

Upcoming Stock Split: देव लैबटेक 15 मई को अपने शेयरों को 10 से 5 रुपये की फेस वैल्यू में बांटेगी। इससे शेयर सस्ते होंगे और छोटे निवेशकों के लिए निवेश आसान होगा

Last Updated- May 09, 2026 | 2:39 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। शेयर बाजार से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए ‘कॉर्पोरेट एक्शन’ बहुत मायने रखते हैं, क्योंकि यही वो समय होता है जब कंपनियों के शेयरों की वैल्यू और संख्या में बड़े फेरबदल देखने को मिलते हैं। इसी कड़ी में अगले हफ्ते एक प्रमुख कंपनी देव लैबटेक (Dev Labtech) अपने शेयरों को टुकड़ों में बांटने जा रही है, जिसे बाजार की भाषा में ‘स्टॉक स्प्लिट’ कहा जाता है।

BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपने शेयर की फेस वैल्यू को 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने जा रही है। इस कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए स्टॉक स्प्लिट का फैसला लिया है, जिसकी तारीखें अब बेहद करीब आ चुकी हैं। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, देव लैबटेक (सिक्योरिटी कोड: 543848) ने इस कॉर्पोरेट एक्शन के लिए 15 मई 2026 की तारीख तय की है। यही दिन कंपनी के लिए ‘एक्स-डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’ दोनों होगा।

Also Read: निवेशकों की मौज! एप्टस, बायोजेन और देव लैबटेक देंगे बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट व एक्स-डेट

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट और छोटे निवेशकों को इससे क्या है फायदा?

अक्सर नए निवेशकों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर कंपनियां अपने शेयरों को क्यों तोड़ती हैं या स्प्लिट क्यों करती हैं? दरअसल, जब किसी कंपनी के शेयर की कीमत बाजार में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो छोटे निवेशकों के लिए उसे खरीदना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कंपनी अपने एक शेयर को कई हिस्सों में बांट देती है। इससे शेयर की कीमत कम हो जाती है और बाजार में इसकी लिक्विडिटी बढ़ जाती है। यानी ज्यादा से ज्यादा लोग उस शेयर को खरीद और बेच पाते हैं।

देव लैबटेक के मामले में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। जो निवेशक इस कंपनी के शेयर अपने पोर्टफोलियो में रखते हैं, 15 मई को उनके शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि शेयरों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनकी प्रति शेयर कीमत उसी अनुपात में कम हो जाती है, जिससे निवेशक के कुल निवेश की वैल्यू शुरुआत में तो वही रहती है, लेकिन भविष्य में शेयर की कीमत बढ़ने पर मुनाफा कई गुना बढ़ सकता है।

स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि स्टॉक स्प्लिट का फैसला अक्सर उन कंपनियों द्वारा लिया जाता है जो अपनी ग्रोथ को लेकर आश्वस्त होती हैं और चाहती हैं कि रिटेल निवेशक भी उनके सफर का हिस्सा बनें। देव लैबटेक के लिए 15 मई का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप भी इस कंपनी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको रिकॉर्ड डेट का विशेष ध्यान रखना होगा। केवल उन्हीं निवेशकों को इस स्प्लिट का फायदा मिलेगा जिनके डीमैट खाते में रिकॉर्ड डेट यानी 15 मई 2026 तक शेयर मौजूद होंगे।

Advertisement
First Published - May 9, 2026 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement