facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हर शेयर पर ₹8 का डिविडेंड, क्रेडिट रेटिंग कंपनी ने बताया कब मिलेगा पैसा

Advertisement

कंपनी ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹8 का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी कंपनी 800% का डिविडेंड दे रही है।

Last Updated- April 30, 2025 | 3:41 PM IST
Dividend

क्रेडिट रेटिंग देने वाली जानी-मानी कंपनी CRISIL लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹8 का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी कंपनी 800% का डिविडेंड दे रही है। डिविडेंड हमेशा शेयर के फेस वैल्यू (Re 1) पर तय प्रतिशत के हिसाब से दिया जाता है। ऐसे में 800% डिविडेंड का मतलब हुआ ₹8 प्रति शेयर। यह डिविडेंड कंपनी की कमाई से नकद में निवेशकों को दिया जाता है।

रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट क्या है?

कंपनी ने 7 मई 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों फिक्स की है। यानी अगर कोई निवेशक 7 मई से पहले CRISIL के शेयर खरीदता है, तो वह इस डिविडेंड का हकदार होगा। कंपनी ने बताया है कि ₹8 प्रति शेयर वाला यह डिविडेंड 19 मई 2025 को निवेशकों को दे दिया जाएगा। CRISIL लिमिटेड की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। यह कंपनी भारत में क्रेडिट रेटिंग सेवाएं देने वाली पहली कंपनी थी।

Also Read | Vedanta Q4 results: अनिल अग्रवाल की कंपनी को बड़ा फायदा, मार्च तिमाही में 154% उछला मुनाफा; ₹40,455 करोड़ की हुई कमाई

शेयर प्राइस का हाल

BSE 500 इंडेक्स में शामिल CRISIL के शेयरों की हाल की चाल थोड़ी कमजोर रही है। पिछले एक हफ्ते में इसके शेयरों में 6.86% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दो हफ्तों में यह गिरावट 1.17% रही। हालांकि अगर लंबी अवधि की बात करें, तो कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में CRISIL के शेयर 1.86% बढ़े हैं। दो सालों में इसमें 23.37% का फायदा हुआ है। तीन सालों में कंपनी ने 20.55% का रिटर्न दिया, जबकि पांच सालों में इसका शेयर 202.77% तक चढ़ा है। 10 साल की अवधि में भी इसने 124.23% का अच्छा रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement