facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend stocks: 80 रुपये तक डिविडेंड पाने का मौका! 21 फरवरी को 15 कंपनियां जा रहीं एक्स डेट पर

Advertisement

निवेशकों को मिलेगा 0.05 रुपये से 80 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड

Last Updated- February 20, 2025 | 3:29 PM IST
Dividend stocks

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक अहम अपडेट है। 21 फरवरी 2025 को कई कंपनियां अपने निवेशकों को इंटरिम डिविडेंड (अंतरिम लाभांश) देने जा रही हैं। इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेंगे, जिसका मतलब यह है कि जो निवेशक इस डिविडेंड का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें 20 फरवरी 2025 तक इन शेयरों की खरीदारी करनी होगी।

किन कंपनियों के शेयर पर मिलेगा डिविडेंड?

Bombay Burmah Trading Corporation अपने निवेशकों को 13 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। Cantabil Retail India के शेयरधारकों को 0.50 रुपये प्रति शेयर का लाभ मिलेगा। Career Point ने 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है, जबकि Firstsource Solutions ने 4 रुपये प्रति शेयर देने का ऐलान किया है।

इसी तरह, India Nippon Electricals अपने निवेशकों को 12.50 रुपये प्रति शेयर, Kirloskar Oil Engines 2.50 रुपये प्रति शेयर, Manappuram Finance 1 रुपये प्रति शेयर, और Meera Industries 0.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।

Modison के शेयरधारकों को 1.50 रुपये प्रति शेयर, Nirlon के निवेशकों को 15 रुपये प्रति शेयर, Procter & Gamble Health के निवेशकों को 80 रुपये प्रति शेयर, QGO Finance के निवेशकों को 0.15 रुपये प्रति शेयर, Sandesh के निवेशकों को 2.50 रुपये प्रति शेयर, SJVN के निवेशकों को 1.15 रुपये प्रति शेयर, और Veeram Securities के निवेशकों को 0.05 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।

डिविडेंड पाने के लिए कब तक खरीदने होंगे शेयर?

डिविडेंड पाने के लिए 20 फरवरी 2025 तक इन कंपनियों के शेयर अपने डीमैट अकाउंट में रखने होंगे। क्योंकि एक्स-डिविडेंड डेट 21 फरवरी 2025 है, इसलिए जो निवेशक 21 फरवरी को या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, वे इस डिविडेंड के पात्र नहीं होंगे।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement