facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stock: इस कंपनी के हर शेयर पर ₹33 का होगा मुनाफा, डिविडेंड के ऐलान से शेयरों पर टूट पड़े निवेशक

Advertisement

कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। सालाना आधार पर मुनाफा 36.93% उछलकर ₹40.71 करोड़ हो गया।

Last Updated- January 23, 2025 | 4:09 PM IST
Dividend

MPS लिमिटेड ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए ₹33 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर दिया है। कंपनी के बोर्ड ने यह फैसला वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लिया है। डिविडेंड उन निवेशकों को मिलेगा जिनके नाम 29 जनवरी 2025 तक कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे। और खास बात ये है कि यह रकम 21 फरवरी 2025 से पहले आपके खाते में आ जाएगी।

मुनाफा और राजस्व में जोरदार बढ़त

कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। सालाना आधार पर मुनाफा 36.93% उछलकर ₹40.71 करोड़ हो गया। कुल राजस्व भी 39.27% बढ़कर ₹186.36 करोड़ पर पहुंच गया।

अब जरा सेगमेंट की बात करें, तो कंटेंट सॉल्यूशंस ने ₹98.24 करोड़ की कमाई की, जो 38.72% की बढ़ोतरी है। वहीं, प्लेटफॉर्म सॉल्यूशंस ने तो 88.94% की बंपर ग्रोथ के साथ ₹53.28 करोड़ का योगदान दिया। ई-लर्निंग सॉल्यूशंस थोड़ा शांत रहा, लेकिन फिर भी ₹34.84 करोड़ कमाए।

EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 35.17% बढ़कर ₹60.34 करोड़ हो गया, लेकिन मार्जिन थोड़ा घटकर 32.38% रह गया। कुल मिलाकर, कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

शेयर ने लगाई छलांग

इस खबर के बाद निवेशकों का जोश देखते ही बन रहा है। 23 जनवरी 2025 को कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 14% उछलकर ₹2,284.65 तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक यह ₹2,179 पर ट्रेड कर रहा था, जो 8.91% की बढ़त है।

पिछले 5 दिनों में शेयर ने 11% रिटर्न दिया है। 1 महीने में 9%, 6 महीने में 7%, और 1 साल में 45% का जबरदस्त फायदा हुआ है। अगर आप 5 साल पहले इस शेयर में पैसा लगाते, तो अब तक 353.22% का शानदार रिटर्न मिलता।

कंपनी का जलवा बरकरार

MPS लिमिटेड न केवल प्लेटफॉर्म और कंटेंट सॉल्यूशंस में महारथी है, बल्कि यह ग्लोबल स्तर पर पब्लिशर्स और लर्निंग कंपनियों के लिए एक भरोसेमंद पार्टनर है। कंपनी का हेडकाउंट 9.84% बढ़कर 3,046 हो चुका है। कंपनी की ये ग्रोथ और डिविडेंड का तोहफा इसे निवेशकों के लिए एक दमदार विकल्प बनाते हैं।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement