facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिविडेंड यील्ड फंड प्रबंधकों को विद्युत फर्मों में दिखी तेजी

Advertisement

इस क्षेत्र में जहां कुछ खास शेयरों ने लगातार ऊंचा प्रतिफल दिया है, वहीं हाल के महीनों में बिजली की बढ़ती मांग की उम्मीद से म्युचुअल फंडों (एमएफ) से दिलचस्पी बढ़ी है।

Last Updated- August 31, 2023 | 11:44 PM IST
Debt

विद्युत क्षेत्र के लिए सुधरते परिदृश्य ने डिविडेंड यील्ड फंडों को आक​र्षित किया है। चालू वित्त वर्ष 2024 के पहले चार महीनों में, 6 सबसे बड़े डिविडेंड यील्ड फंडों में से 5 ने विद्युत क्षेत्र के शेयरों में अपना निवेश बढ़ाया। कुछ ने अपने पोर्टफोलियो में नए शेयरों को शामिल किया।

इस क्षेत्र में जहां कुछ खास शेयरों ने लगातार ऊंचा प्रतिफल दिया है, वहीं हाल के महीनों में बिजली की बढ़ती मांग की उम्मीद से म्युचुअल फंडों (एमएफ) से दिलचस्पी बढ़ी है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण एवं बढ़ते इस्तेमाल के लिए सरकारी प्रयास भी जिम्मेदार हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडें​शियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी में वरिष्ठ फंड प्रबंधक मितुल कलावाडिया का कहना है, ‘विद्युत क्षेत्र अगले तीन-चार वर्षों के लिए आकर्षक दिख रहा है। हमने पिछले तीन साल से विद्युत क्षेत्र पर सकारात्मक नजरिया बरकरार रखा है और आगे भी इस पर उत्साहित बने रहेंगे। इस क्षेत्र अभी भी आकर्षक मूल्यांकन और लाभांश प्रतिफल पर अवसरों की पेशकश कर रहा है।’

जुलाई के अंत में, फ्रैंकलिन टेम्पलटन (16.4 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई प्रूडें​शियल (11.7 प्रतिशत) की लाभांश प्रतिफल योजनाओं का बड़े फंडों में विद्युत क्षेत्र के शेयरों का सर्वा​धिक अवंटन था। मार्च के अंत में, इनका निवेश 15.6 प्रतिशत और 8 प्र​तिशत पर दर्ज किया गया। अन्य योजनाओं के मामले में निवेश 3.7 प्रतिशत से 7.9 प्रतिशत के बीच रहा। फंड प्रबंधकों के पसंदीदा शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एनटीपीसी, एनएचपीसी व सीईएससी रहे, जिन्होंने 3.3 से 5.9 प्रतिशत के बीच लाभांश दिया।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement