facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आगाज पर डिवाइन पावर का शेयर 284 फीसदी उछला

Advertisement

डिवाइन पावर एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह निर्गम के आखिरी दिन 394 गुना बोली मिली थी। 

Last Updated- July 02, 2024 | 10:04 PM IST
Stocks to Buy

केबल व तार बनाने वाली कंपनी डिवाइन पावर एनर्जी लिमिटेड (डीपीईएल) के शेयर ने मंगलवार को बाजार में शानदार शुरुआत की और यह 40 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 284 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ बंद हुआ।

एनएसई एसएमई मंच इमर्ज पर कंपनी का शेयर 155 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 287.50 फीसदी की बढ़त है। कारोबार के अंत में यह 150 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र की समाप्ति पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 322.01 करोड़ रुपये रहा। दिन में कंपनी के 31.44 लाख शेयरों का इमर्ज पर कारोबार हुआ। डिवाइन पावर एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह निर्गम के आखिरी दिन 394 गुना बोली मिली थी।

कंपनी का 22.76 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से 56.90 लाख नए शेयरों पर आधारित था। इसका मूल्य दायरा 36-40 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ से प्राप्त राशि में से 18 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी जरूरतें पूरी करने और शेष का इस्तेमाल सामान्य कामकाज के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement