facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali 2023: धनतेरस पर वाहन, घरेलू उपकरणों, उपभोक्ता सामानों की बिक्री में उछाल

Advertisement

देश की दूसरी अग्रणी वाहन निर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने थोक बिक्री में पिछले साल की तुलना में दो गुना वृद्धि की है।

Last Updated- November 11, 2023 | 11:14 AM IST
Dhanteras festival
Dhanteras festival

धनतेरस के दौरान बाजार में रौनक रही और वाहन विनिर्माताओं, उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों और उपकरण विनिर्माताओं ने अच्छी बिक्री दर्ज की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह प्रवृत्ति अगले तीन दिन तक जारी रहेगी।

विनिर्माताओं ने आकर्षक ऑफर और योजनाओं के कारण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दीपावाली से पहले धनतेरस की बिक्री के दौरान दहाई अंक में उच्च वृद्धि दर्ज की है। मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव के अनुसार, धनतेरस पर यात्री वाहन उद्योग की थोक बिक्री 21 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है।

देश की दूसरी अग्रणी वाहन निर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने थोक बिक्री में पिछले साल की तुलना में दो गुना वृद्धि की है। इसी तरह, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, पैनासोनिक और गोदरेज अप्लायंसेज जैसी प्रमुख कंपनियों ने भी दीपावाली से पहले धनतेरस पर बिक्री में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि की है।

श्रीवास्तव ने कहा, “इस धनतेरस पर हमने थोक बिक्री में तेजी देखी है। अनुमान है कि धनतेरस से भाई दूज तक उद्योग की थोक बिक्री 55,000 से 57,000 वाहनों की होगी, जो 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।”

पिछले साल इस अवधि के दौरान उद्योग ने लगभग 45,000 वाहनों की थोक बिक्री की थी। हुंदै के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “एचएमआईएल ने धनतेरस के शुभ दिन पर अभूतपूर्व 10,293 इकाइयां बेचीं, जो पिछले साल के आंकड़े के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है।”

उद्योग संगठन कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने कहा कि वाहन, बर्तन, रसोई उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में आज उछाल देखा गया। कैट के अनुसार शुक्रवार को पूरे देश में 50,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। अकेले दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement