facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali Muhurat Trading: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए कौन सा दिन है शुभ, जानें डिटेल्स

Advertisement

Diwali Muhurat Trading: BSE और NSE ने 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को 'मुहूर्त ट्रेडिंग' के नाम से एक घंटे का खास ट्रेडिंग सेशन रखा है।

Last Updated- October 26, 2024 | 12:15 PM IST
Share Market
Diwali Muhurat Trading

Diwali Muhurat Trading: NSE और BSE ने दिवाली के खास मौके पर होने वाली ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के समय की घोषणा कर दी है। हर साल दिवाली पर यह एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है, जिसे एक रस्म के रूप में आयोजित किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजारों में नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक होती है।

अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के नाम से एक घंटे का खास ट्रेडिंग सेशन रखा है। यह सेशन शाम 6 बजे से 7 बजे तक चलेगा। हर साल दिवाली के मौके पर इसे निवेशकों के लिए खोला जाता है और यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार नए साल, सम्वत 2081 की शुरुआत का प्रतीक होता है।

दिवाली के मौके पर सामान्य ट्रेडिंग सत्र बंद रहेगा। इस दिन सिर्फ शाम के समय एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री-ओपन सत्र शाम 5:45 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान शेयरों की खरीद-बिक्री हो सकती है, लेकिन यह मुख्य ट्रेडिंग से पहले होता है, ताकि बाजार को खोलने के लिए तैयार किया जा सके। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशक एक घंटे के अंदर शेयर खरीद-बेच सकते हैं, वायदा कारोबार, मुद्रा कारोबार, फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग जैसी सभी वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं।

BSE ने जारी किया नोटिस

बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर, 2024 (दिवाली – लक्ष्मी पूजन) को आयोजित की जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में सूचित किया जाएगा। एक्सचेंज उपरोक्त छुट्टियों में कोई भी बदलाव कर सकता है, जिसके लिए पहले से एक अलग सर्कुलर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लगातार चौथे हफ्ते गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 हजार से नीचे आया

मुहूर्त ट्रेडिंग क्‍या है?

मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के मौके पर शेयर बाजार की एक पुरानी परंपरा है, जो पिछले 68 सालों से चल रही है। दिवाली के दिन बाजार बंद रहता है, लेकिन शाम के वक्त इसे एक घंटे के लिए खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। यह ट्रेडिंग आमतौर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच होती है, जिसमें इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग जैसे सेगमेंट्स में लेन-देन होता है।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement