facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali Muhurat Trading: मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 354 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,500 के पार

Advertisement

संवत 2080 के पहले कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 354.77 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 65,259.45 पर बंद हुआ।

Last Updated- November 13, 2023 | 10:30 AM IST
Stock Market: Market at new high on the 5th day, bullish morale remains intact with the help of cash flow and encouragement from China 5वें दिन नई ऊंचाई पर बाजार, नकदी प्रवाह की मदद और चीन के प्रोत्साहन से तेजी का मनोबल बरकरार
Representative Image

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी रविवार को विशेष महूर्त कारोबारी सत्र में आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। संवत 2080 के पहले कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 354.77 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 65,259.45 पर बंद हुआ।

आईटी, अवसंरचना और ऊर्जा शेयरों में बढ़त के कारण एनएसई निफ्टी 100.20 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 19,525.55 पर बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों की संपत्ति दो लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। शुक्रवार को समाप्त पूरे संवत वर्ष 2079 के दौरान बीएसई सेंसेक्स 5,073.02 अंक या 8.47 फीसदी चढ़ा, जबकि निफ्टी में 1,694.6 अंक या 9.55 फीसदी की तेजी आई।

मुहूर्त कारोबारी सत्र के दौरान इंफोसिस में सबसे ज्यादा 1.41 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा विप्रो, एशियन पेंट्स, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, कोटक बैंक और एशियन पेंट्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा ही घाटे में रहीं।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, 250 अंक टूटा सेंसेक्स, 19500 के नीचे निफ्टी

बीएसई मिडकैप में 0.67 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.14 प्रतिशत की बढ़त हुई। सांकेतिक कारोबारी सत्र का आयोजन शाम छह बजे से 7.15 बजे के बीच किया गया। यह सत्र एक नए संवत की शुरुआत का भी प्रतीक है। माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ समय में कारोबार हितधारकों के लिए समृद्धि लाता है।

हिंदू कैलेंडर वर्ष दिवाली से शुरू होता है, जिसे संवत कहते हैं। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दिवाली कुछ भी नया शुरू करने का आदर्श समय माना जाता है। कहा जाता है कि निवेशकों को इस सत्र के दौरान व्यापार करने से पूरे वर्ष लाभ होता है। शेयर बाजार 14 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 10:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement