facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar Vs Rupee: रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 6:43 PM IST
INR vs USD

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया महज एक पैसे की बढ़त के साथ 82.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया।

रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक से पहले भागीदारों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है।

माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रख सकता है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती से भी रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.56 रुपया प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 82.56 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.66 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.63 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.12 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.60 प्रतिशत घटकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 5.41 अंक की तेजी के साथ 62,792.88 अंक पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 700.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 6:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement