facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में रुपया 1 पैसे गिरकर 83.14 प्रति डॉलर पर

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

Last Updated- January 19, 2024 | 10:36 AM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा शेयरों की भारी बिकवाली का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 103.12 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 10:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement