facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dollar Vs Rupee: शुरुआती कारोबार में 7 पैसे गिरा रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.25 पर पहुंचा

Advertisement

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था

Last Updated- July 31, 2023 | 11:08 AM IST
Dollar Vs Rupee

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की बिकवाली के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 82.25 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 84 डॉलर प्रति बैरल से अधिक होने से भी रुपये पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.23 पर खुला, और बाद के कारोबार में यह 82.25 तक चला गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ रुपया 

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,023.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 11:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement