facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में रुपया 38 पैसे की बढ़त के साथ 83.04 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर खुला।

Last Updated- June 03, 2024 | 11:06 AM IST
Dollar Vs Rupee
Representative Image

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 38 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.04 पर पहुंच गया। यह उसका तीन महीने का उच्चतम स्तर है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के प्रवाह से भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.04 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 38 पैसे की बढ़त दर्शाता है। इस वर्ष 18 मार्च को रुपया 83.00 के स्तर को पार कर गया था। स्थानीय मुद्रा ने अप्रैल 2023 के बाद से सबसे अधिक एकल-दिवसीय वृद्धि दर्ज की, जब रुपये में 42 पैसा का उछाल आया था।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.42 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.56 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.06 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने-आने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। कई ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है। लोकसभ चुनाव के परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 11:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement