facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया 83.87 पर स्थिर

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.82 पर रहा।

Last Updated- August 20, 2024 | 10:59 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

USD vs INR: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपनी शुरुआती बढ़त खोकर अमेरिकी डॉलर (Dollar) के मुकाबले 83.87 पर स्थिर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बावजूद विदेशी पूंजी की निकासी का दबाव भारतीय मुद्रा पर पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया और इसकी गिरावट को रोका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.86 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंचा हालांकि फिर 83.87 प्रति डॉलर पर आ गया जो उसके पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया सोमवार को 83.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.82 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.13 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शे

यर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,667.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement