facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar Vs Rupee : रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 81.97 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 5:40 PM IST
No threat to the dollar डॉलर को खतरा नहीं

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की तेजी के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.78 के उच्च स्तर और 81.98 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सात अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 102.06 रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.54 अंक की तेजी के साथ 59,846.51 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया। निवेशकों की निगाह अब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के बैठक के ब्यौरे, खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 475.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement