facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dollar Vs Rupee: रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 82.38 प्रति डॉलर पर

Advertisement

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.43 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

Last Updated- June 13, 2023 | 9:31 PM IST
Dollar Vs Rupee

विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को मजबूत किया जिससे मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 82.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.42 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की मजबूती के साथ 82.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 82.35 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.47 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.43 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.27 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.53 प्रतिशत बढ़कर 73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘देर शाम को अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले अधिकांश एशियाई मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जोखिम उठाने की भावना में सुधार और मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने आज के कारोबार में रुपये को समर्थन दिया।’’

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 418.45 अंक की तेजी के साथ 63,143.16 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 626.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 7:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement