facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वैश्विक संकेतों, मुद्रास्फीति के रुझान से इस सप्ताह प्रभावित होगा घरेलू इक्विटी बाजार: विश्लेषक

Advertisement

बीते सप्ताह प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई और विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक फरवरी के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार करेंगे, जो सोमवार को जारी होंगे।

Last Updated- March 12, 2023 | 3:19 PM IST

इस सप्ताह घरेलू इक्विटी निवेशकों की वैश्विक संकेतों पर कड़ी नजर रहेगी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक खासतौर से अमेरिका स्थित सिलिकॉन वैली बैंक की विफलता, मुद्रास्फीति के रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख से बाजार प्रभावित होगा।

बीते सप्ताह प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई और विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक फरवरी के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार करेंगे, जो सोमवार को जारी होंगे।

स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘भारतीय इक्विटी बाजारों में कमजोरी के लिए खराब वैश्विक संकेतों का प्रमुख योगदान था, और इसका असर अगले सप्ताह भी बना रहेगा।’ प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्टार्टअप के वित्त पोषण के लिए एक प्रमुख स्रोत सिलिकॉन वैली बैंक की विफलता ने वैश्विक वित्तीय प्रणाली की मजबूती को लेकर चिंताओं को जन्म दिया है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख की टिप्पणी के बाद वैश्विक बाजार फिर से अनिश्चितता की चपेट में आ गया है, जिन्होंने ब्याज दर में लंबे समय तक और तेज वृद्धि की संभावना का संकेत दिया है।’

कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बिकवाली के बीच शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 671.15 अंक या 1.12 फीसदी गिरकर 59,135.13 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 10 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान कुल 1.12 फीसदी या 673.84 अंक गिरा।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 3:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement