facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगस्त में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी बढ़ाई, FPI ने घटाई

Advertisement

अगस्त में डीआईआई की मजबूत खरीदारी, 48,347 करोड़ रुपये का निवेश; एफआईआई का निवेश धीमा

Last Updated- August 30, 2024 | 11:02 PM IST
FPI

घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अगस्त में शेयर बाजारों में खरीदारी बढ़ाई और 48,347 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह तीन महीने में सबसे अधिक है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश में नरमी के बीच डीआईआई के प्रवाह में उछाल आया। एफआईआई ने इस महीने करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि इससे पिछले दो महीनों में उन्होंने 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया था।

2024 में एफआईआई का निवेश अब तक 43,878 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान डीआईआई ने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा लगाए हैं। मजबूत निवेश से बाजार को महीने के दौरान नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद मिली। सेंसेक्स और निफ्टी-50 सूचकांक इस महीने 0.8 प्रतिशत और 1.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख बाजार सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए, हालांकि लार्जकैप सूचकांकों की तुलना में उनमें कम तेजी आई।

डीआईआई प्रवाह लगातार 13 महीने से सकारात्मक बना हुआ है। पिछली बार वे जून 2023 में शुद्ध बिकवाल रहे थे। म्युचुअल फंडों ने डीआईआई के आंकड़ों में बड़ा योगदान दिया। अगस्त में उनका निवेश 35,622 करोड़ रुपये रहा।

म्युचुअल फंड इक्विटी बाजार के लिए मुख्य सहारे के तौर पर उभरे हैं क्योंकि निवेशकों ने एसआईपी विकल्प के जरिये इन योजनाओं में ज्यादा पैसा लगाया है। जुलाई में सकल एसआईपी प्रवाह 23,332 करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था। अगस्त में फंडों की इक्विटी खरीदारी में आई तेजी से संकेत मिलता है कि इस महीने फंड योजनाओं में निवेश बढ़ा हो सकता है।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement