facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेहतर आउटलुक के चलते इन 2 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, BUY की सलाह; मिल सकता है 30 फीसदी तक रिटर्न

Advertisement

शेयरखान ने KEC इंटरनेशनल और ज़ी एंटरटेनमेंट को 'खरीदें' की रेटिंग दी, जहां T&D ऑर्डर बुक और अधिग्रहण की संभावनाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।

Last Updated- November 30, 2024 | 11:13 AM IST
Bullish
Representative Image

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं। कॉरपोरेट अपडेट्स और बेहतर आउटलुक के दम पर ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) दो दिग्गज शेयरों KEC इंटरनेशनल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) पर बुलिश है। इन दोनों स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि दोनों कंपनियों में जहां KEC इंटरनेशनल अपने बढ़ते ऑर्डर इन्फ्लो के चलते निवेशकों को आकर्षित कर रहा है, वहीं ज़ी एंटरटेनमेंट को अधिग्रहण के लिए एक बेहतर लक्ष्य माना जा रहा है।

KEC International

CMP: ₹1,050 | टारगेट प्राइस: ₹1,250 (+19%) | रेटिंग: खरीदें

KEC इंटरनेशनल पर शेयरखान ने ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,250 रुपये तय किया है। 29 नवंबर 2024 को स्टॉक 1,050 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से यह स्टॉक करीब 19 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है, KEC इंटरनेशनल की स्थिति इस समय बेहद मजबूत है। कंपनी को इस साल 16,300 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर मिले हैं, जो पिछले साल की तुलना में 60% अधिक है। इसके अलावा, KEC की ऑर्डर बुक 43,000 करोड़ रुपये के करीब है, जिसमें L1 पोजिशन भी शामिल है। यह कंपनी के FY24 के राजस्व का 2.5 गुना है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि KEC अगले तीन सालों में अपने राजस्व में 16% और शुद्ध लाभ (PAT) में 64% की वार्षिक वृद्धि (CAGR) दर्ज करेगा। यह प्रदर्शन मजबूत T&D सेगमेंट और बेहतर मार्जिन की वजह से संभव है।

Zee Entertainment

CMP: ₹129 | Upside potential: 30% | रेटिंग: खरीदें

शेयरखान ने ज़ी एंटरटेनमेंट पर भी ‘बाय’ रेटिंग दी है, जिसमें 30% तक की तेजी की संभावना है। हाल के घटनाक्रमों ने ज़ी को अधिग्रहण के लिए एक प्रमुख टार्गेट बना दिया है। शेयरखान का मानना है कि किसी संभावित अधिग्रहणकर्ता के लिए ज़ी की एसेट, बाजार पहुंच और कंटेंट पोर्टफोलियो को अपने बिजनेस में जोड़ना फायदेमंद साबित होगा।

कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे एक चुनौतीपूर्ण माहौल में भी मजबूत प्रदर्शन दिखाते हैं। ज़ी ने अपने विज्ञापन रेवेन्यू में सुधार किया है और बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके अलावा, कंपनी का स्टॉक अपने 52-सप्ताह के हाई 300 रुपये से करीब 58% गिरावट के साथ अभी 129 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

शेयरखान ने ज़ी एंटरटेनमेंट में अगले 8-12 महीनों में 30% तक की बढ़त का अनुमान लगाया है। अधिग्रहण की संभावना, बाजार की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, और मजबूत नकदी फ्लो इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 30, 2024 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement